बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
04-Feb-2024 04:35 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जिसके पास वोट की ताकत होगी वही नेता बनेगा। रानी के पेट से नहीं वोट की ताकत से नेता बनेगा। निषाद समाज ने अब अपना हक खोजना शुरू कर दिया है। निषाद को आरक्षण देने वाला ही दिल्ली और पटना की सत्ता पर काबिज होगा।
दरअसल शनिवार को मुजफ्फरपुर क्लब में निषाद संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित निषाद स्वाभिमान रैली को वो संबोधित कर रहे थे। वे रैली को समर्थन देने पहुंचे थे। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि एकजुट रहकर वोट की ताकत को दिखाने का वक्त आ गया है। एक रोटी कम खाकर भी बच्चों को पढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में निषाद संघर्ष मोर्चा के बीच से और स्थानीय नेता को हम सभी चुनाव लड़ाने की घोषणा करते हैं।
वही मोर्चा के संरक्षक और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश 'महासचिव रंजीत सहनी ने कहा कि हजारों की संख्या में रैली में पहुंच कर निषाद भाइयों और बहनों ने जो आशीर्वाद और समर्थन दिया है। इसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने जनसंख्या के अनुपात में निषादों को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं देने पर नाराजगी जताई। निषाद समाज पर हो रहे जुल्म और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं में धांधली पर रोकने की मांग की। मंच का संचालन मोर्चा के प्रवक्ता लाल बाबू सहनी ने किया। मौके पर केदार सहनी, अजय सहनी, तेज नारायण सहनी, लालबाबू सहनी, उपेंद्र सहनी, सुधीर सहनी, रेणु सहनी, सतीश निषाद, राजकुमार सहनी, राजेश मौजूद थे।