ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / जिसका वोट लेते हैं उसके साथ नहीं रहते नीतीश: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी,...

जिसका वोट लेते हैं उसके साथ नहीं रहते नीतीश: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, बोले- लिखकर रख लीजिए.. फिर पलटी मारेंगे

17-Jun-2023 05:37 PM

By First Bihar

PATNA: जीतन राम मांझी के बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में एक बार फिर से यह कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश फिर से पलटी मार सकते हैं। इसी बीच जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पीके ने कहा है कि पुराना इतिहास रहा है कि नीतीश कुमार जिसका वोट लेते हैं उसके साथ नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उनसे अधिक कोई नहीं जानता है, लिखकर रख लीजिए नीतीश फिर से पलटी मारेंगे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि देश में जो भी कानून बनता है वह लोकसभा और राज्यसभा से पास होता है। दोनों सदनों से पास होने के बाद ही कोई भी कानून लागू होता है। राज्यसभा के सभापति हरिवंश नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। जेडीयू के बीजेपी से अलग होने के बावजूद हरिवंश सभापति के पद को नहीं छोड़ रहे हैं। साल 2015 के चुनाव में बिहार के लोगों ने इन्हें वोट दिया लेकिन 2017 में इस आदमी ने लोगों को ठगा और भाग गया।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुझसे अधिक अच्छी तरह से कोई नहीं जानता है। लिखकर रख लीजिए नीतीश कुमार फिर से लोगों को ठगेंगे और फिर से एनडीए के साथ सरकार बना लेंगे। पीके ने कहा कि बैलून में हवा हमने भरा है तो उसे हम ही निकालेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी और बीजेपी को वहां नहीं जीतने दिया। बिहार के लोगों ने सालों तक लालू-नीतीश पर भरोसा किया लेकिन तीन साल हमपर भरोसा कीजिए, हालात बदल जाएंगे।