होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
21-Jan-2024 01:15 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में आज जिस श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास शराब की कई बोतलें मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में स्थित गर्ल्स हॉस्टल के ठीक बगल में झाड़ियों से शराब की बोतलें मिली हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर में 500 बेड के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राज्य के इस 12वें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन की तैयारी भी है।छात्र-छात्राओं के रहने के लिए मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल भी बनाया गया है। उसी हॉस्टल के पास शराब की बोतलें मिली हैं।
समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर पिछले कई दिनों से पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। मेडिकल कॉलेज से करीब 2 किलोमीटर दूर से ही कॉलेज तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। बावजूद इसके शराब की बोतलें मेडिकल कॉलेज कैम्पस में कैसे पहुंची, इस पर सवाल उठ रहे हैं।