अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2022 05:37 PM
MUZAFFARPUR: कुढनी विधानसभा उप चुनाव के लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज जिस मैदान में आम सभा करने गये, उसी मैदान में शराब की खाली बोतल पड़ी थी. इसके बाद पासी समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया. शराब की बोतल दिखा कर-प्रशासन के लोगों से पूछा कि ताड़ी के लिए हम पर जुल्म बरसाया जा रहा है. लेकिन दारू कहां से आ रहा है. कहां से आय़ी इस मैदान में दारू की बोतल.
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के केरमा में उप चुनाव का प्रचार करने गये थे. उनकी सभा के बाहर पासी समाज के लोग जमा हो गये. वे शराब की एक बोतल दिखाते हुए कहने लगे कि इसी फील्ड से शराब की ये बोतल मिली है. वे चीख-चीख कर पूछने लगे कि जब शराब बंद है तो दारू कहां से आय़ा इस मैदान में. पासी समाज के लोगों का कहना था कि सरकार ने उनके पुश्तैनी धंधे को बंद करा दिया है.
कुढनी उपचुनाव में प्रचार करने गये नीतीश की जिस मैदान में सभा, वहीं मिली शराब की बोतल. पासी समाज के लोगों ने बोतल दिखा कर किया प्रदर्शन, पूछा-ताड़ी के लिए जुल्म हो रहा है तो दारू कहां से आ रहा है. प्रशासन ने उन्हें खदेड दिया.#FirstBihar #NitishKumar #BiharNews pic.twitter.com/TRoPBvjYiJ
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 2, 2022
नीतीश की सभा में विरोध जता रहे लोगों का कहना था कि पूरे बिहार में पासी समाज के लोगों पर पुलिस का जुल्म बरस रहा है. लेकिन दारू खुलेआम हर जगह मिल रही है. हालांकि शराब की बोतल दिखा रहे पासी समाज के लोगों को सभा के अंदर घुसने नहीं दिया गया. प्रशासन ने उन्हें बाहर से ही खदेड़ दिया. वे नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.
बता दें कि बिहार में ताड़ी पर रोक के खिलाफ पासी समाज आंदोलित हैं. कुछ दिनों पहले पासी समाज के लोगों ने पटना में प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी थीं. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. उसके बाद कई जिलों में पासी समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें सरकार में शामिल पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा यानि हम का समर्थन भी मिला है. हम के नेता औऱ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि ताड़ी एक नेजुरल जूस है औऱ सरकार उसकी बिक्री पर रोक नहीं लगा सकती.