शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
01-Jan-2023 02:41 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल में शामिल लोगों द्वारा नए साल की शुरुआत में अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी किया है। इसमें नीतीश सरकार के मंत्रियों की तरफ से जो संपत्ति ब्योरा दिया गया है उसके मुताबिक नीतीश कुमार के पास हाथ में मात्र 28 हजार रुपए नगद बताए गए हैं। वहीं, कुल संपत्ति भी महज 75.53 लाख रुपए ही बताई गई है। जबकि, राज्य के उपमुख्यमंत्री के पास महज 5.27 करोड़ की संपत्ति बताई गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि, इनके पास खुद की कोई गाड़ी भी नहीं है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के तरफ से दिए गए ब्योरा को लेकर भाजपा के तरफ से जोरदार हमला बोला है। भाजपा के तरफ से कहा गया है कि, बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी हकीकत को छिपा रह हैं।
दरअसल, बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल के सम्राट चौधरी ने कहा कि, इस संपत्ति ब्योरा में सबसे अधिक रोचक कुछ हैं तो वह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संपत्ति कि घोषणा। जो बच्चा मात्र डेढ़ साल कि आयु में करोड़पति बन गया हो और आज 33 साल की आयु में किसी राज्य का उपमुख्यमंत्री हो तो आज तो इनके पास अरबों में संपत्ति होनी चाहिए। लेकिन, इसके बाबजूद मालूम नहीं की वो कैसे दिखा रहे हैं कि हमारे पास मजह 5 करोड़ की संपत्ति है। यह चिंता का विषय है। यह साफ़ है कि, ये दिखाने के दांत हैं और खाने के दांत कोई और हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज बिहार के मुख्यमंत्री अपनी पूरी संपत्ति 75 लाख ही बता रहें हो, लेकिन हकीकत यह है की उन्होंने अपनी पूरी पूंजी अपने बेटे के नाम कर दिया है। इसलिए उनकी खुद की संपत्ति बेहद कम दिखा रहा है। इसके साथ ही सीएम की नए साल से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर कहा कि, यह सरकार स्पौंसर स्किम है। सरकार की हेलीकाप्टर, सरकार की ही जेट प्लेन और इसकी ही पूरी वयवस्था। सीएम बस आशा दीदी, जीविका दीदी को बुलायेंगे और बैठक करेंगे। ये कभी भी जनता के बीच नहीं जाएंगे।ये तो बड़े हद की बात है कि, 17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी जनता की समस्या खोज रहे हैं। इसको तो खुद लज्जा आणि चाहिए की हमने 17 सालों में कुछ भी नहीं कर पाया।
इसके अलावा सम्राट ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सपनों को लेकर कहा कि, उनके सपनों की हकीकत तो कांग्रेस पति ने बता दिया। हमलोग के यहां एक कहाबत है, ' झूठ - मुठ का फुटानी काटना' आज यही काम बिहार के सीएम कर रहे हैं। इनको बिहार में तो कोई पूछने वाला नहीं है और ये बात दिल्ली की करते हैं। इनको तो अब सन्याश लेने का समय आ गया है। अब इनको हारने के लिए केंद्र के लोग को बिहार आने की जरूरत भी नहीं है बिहार भाजपा के लोग ही इनको आसानी से चुनाव हरा देंगे।