ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / झारखंड रेल हादसा: दुर्घटना में अबतक दो लोगों की मौत, बड़ी संख्या में...

झारखंड रेल हादसा: दुर्घटना में अबतक दो लोगों की मौत, बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर; हादसे की वजह कर देगी हैरान

30-Jul-2024 08:19 AM

By First Bihar

JEMSHEDPUR: हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए इस रेल हादसे में अबतक दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में इस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिनपर फोन कर हादसे से जुड़ी कोई भी जानकारी लिया जा सकता है। इस हादसे के बाग हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के बाद दोनों ट्रेनों के डिब्बे काफी दूर तक फैल गए हैं, जिसके कारण थर्ड लाइन भी प्रभावित हो गई है। हादसा इतना भयानक है कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं।


सोमवार की रात 11:02 के बजाय यह ट्रेन 2:37 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी और दो मिनट रूकने के बाद अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई थी लेकिन चक्रधरपुर पहुंचने से पहले ही करीब पौने चार बजे राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हादसे की शिकार हो गई। रेलवे के बड़े अधिकारियों के अलावा टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर पहुंच गई है।


शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की जो वजह सामने आई है वह चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां पहले से एक मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हो गए थे। मालगाड़ी के डिब्बे दूसरे ट्रैक पर भी बिखर गए थे, जिसकी किसी को भनक नहीं लगी और उसी दौरान दूसरे ट्रैक पर हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल आ गई। जिसके बाद मालगाड़ी के डिब्बों से ट्रेन की टक्कर हुई और मुंबई मेल भी हादसे की शिकार हो गई।


जानकारी के मुताबिक, E/N/JBCT नामकर मालगाड़ी बड़ाबंबू-राजखरसावां स्टेशन के बीच पोल संख्या 299/3 के पास डाउन लाइन पर बेपटरी हो गई थी। इसी बीच अप लाइन पर मुंबई मेल तेज रफ्तार से आ गई और बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गई। जिसके कारण मुंबई मेल का इंजन समेत 20 डिब्बे डीरेल हो गए और कुछ डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।