ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड में झमाझम पड़े वोट, आखिरी दौर में 62 फीसदी से आगे निकला वोटिंग का आंकड़ा

30-Nov-2019 03:59 PM

RANCHI: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। दोपहर 3 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक  62.87% वोटिंग हुई है। हालांकि फाइनल आंकड़े आने अभी बाकी हैं। तीन बजे तक कतार में खड़े होनेवाले हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिलेगा। लेकिन, तीन बजे के बाद पहुंचनेवाले वोट नहीं दे सकेंगे।

सीटवार आंकड़ों की बात करे तो लातेहार में 61.28% मतदान, लोहरदगा- 64.18% , पांकी- 64.1% , गढ़वा- 66.4% , भवनाथपुर- 65.52% , डालटेनगंज- 63.9% , छतरपुर- 62.3% , बिश्रामपुर- 61.6% , बिशुनपुर- 67.4% , चतरा- 58.59% , गुमला- 67.3% और हुसैनाबाद- 60.9 फीसदी मतदान हुआ है।

एक-दो घटना को छोड़ दें, तो चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मतदान के दौरान हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के डेमा गांव में आजसू प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता के कार्यकर्ताओं की एनसीपी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। वहीं तेंदूई और पनसा गांव में आजसू समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गये। उधर, चैनपुर के कोसियारा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी रिवाल्वर लहराते नजर आए। वहां भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थकों में झड़प हुई।

उधर, गुमला के बिशुनपुर प्रखंड में घाघरा से कठठोकवा जाने वाले एप्रोच रोड को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने ऐसा मतदान को बाधित करने के लिए किया। लेकिन वोटिंग पर इसका खास असर नहीं दिखा। सुबह से ही वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। तीन बजे तक कुल 62.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद कई बूथों पर ईवीएम में खराबी और बिजली नहीं होने की शिकायत मिली।