ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

सिंबल फ्रीज किये जाने से बेचैन जेडीयू का एलान, नीतीश के चेहरे से देंगे जेएमएम को मात

26-Aug-2019 09:50 AM

By 3

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत पर चुनाव आयोग में भले ही जनता दल यूनाइटेड का सिंबल झारखंड में फ्रीज कर दिया हो लेकिन जेडीयू अभी यह दावा कर रहा है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम का अस्तित्व खत्म कर देगा। झारखंड जेडीयू के प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा है कि सिंबल फ्रिज किए जाने से जेडीयू की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में जेडीयू नीतीश कुमार के चेहरे के दम पर चुनाव लड़ने की क्षमता रखता है और हम जेएमएम को शिकस्त देकर रहेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने एनडीए से अलग होकर अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सितंबर के पहले हफ्ते में रांची पहुंचने वाले हैं। वह रांची से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे लेकिन उसके ठीक पहले चुनाव आयोग ने जेडीयू का सिंबल फ्रीज कर दिया है। जेडीयू पहले ही कह चुका है कि वह सिंबल फ्रिज किए जाने के फैसले के खिलाफ पहले आयोग और फिर बाद में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगा।