ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / झारखंड के लिए चली ट्रेन तो बिहार में हुई हलचल, RJD ने घेरा...

झारखंड के लिए चली ट्रेन तो बिहार में हुई हलचल, RJD ने घेरा बिहार सरकार को

01-May-2020 01:18 PM

PATNA : झारखंड के मजदूरों को लेकर तेलंगाना से ट्रेन रवाना हो चुकी है। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी केन्द्र सरकार से बाहर फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए ट्रेन चलाने की ही मांग करते रह गये। इस बीच लगातार बिहार सरकार को घेर रहे विपक्ष को नयी संजीवनी मिल गयी है। आरजेडी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार किस काम की झारखंड की सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से रेल मंत्रालय से तेलंगाना की सरकार से लाइन अप करके ट्रेन खुलवा लिया  और प्रवासी मजदूरों को वापस घर झारखंड लाने की व्यवस्था कर ली लेकिन बिहार की डबल इंजन की सरकार अभी तक बहानेबाजी कर रही है और  केंद्र सरकार के बहाने बैठी है। 


मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के दो हजार बस देने के प्रस्ताव को भी नहीं मान रही है। भोजपुरी में एक कहावत है ना खेलव ना खेले देव खेलवे बिगाड़ देव बिहार की सरकार यही कर रही है ना लाएंगे ना दूसरे को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को लाने देंगे। हाथ खड़े करके केंद्र के भरोसे बैठे रहेंगे इस बात से यह तो सिद्ध हो रहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में ट्रबल है।


उन्होनें कहा कि यह 15 वर्षों से राज कर रहे एनडीए सरकार की विफलता है जिन के राज मैं बड़ी संख्या में छात्रों को नौजवानों को मजदूरों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और अब सरकार इस आपदा की घड़ी में जब उनको वापस घर आना है तो सरकार बिहार की अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही से भाग रही है।