बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
16-Dec-2019 07:19 AM
DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथों पर वोटिंग जारी है. चौथे चरण में आज 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस चरण में राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों समेत कुल 221 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है.
चौथे चरण में झारखंड के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. देवघर, जमुआ, चंदनकियारी, मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में चौथे फेज के लिए वोटिंग जारी है. 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
आपको बता दें कि मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार राज पालीवार का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है. वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच है.