ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा - निजी हित के कारण टारगेट किया जा रहा था

09-Aug-2019 05:29 PM

By 7

JHARKHAND : झारखंड की राजनीत से जुडी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कांग्रेस पार्टी के झारखंड इकाई के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद डॉ. अजय कुमार ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि निजी हित के कारण मुझे टारगेट किया जा रहा था. झारखंड में कांग्रेस के अंदर जारी धमसान के बीच डॉ. अजय कुमार ने यह बड़ा फैसला लिया है. जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर ही डॉ. अजय कुमार के खिलाफ नेता विरोध कर रहे थे. पार्टी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने सीधा हमला बोला है उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के अंदर गंभीरता खत्म हो गई है. लोग (कांग्रेस नेता) अपना हित साधना चाहते हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इस्तीफा दिया था. उस वक्त उन्होंने कांग्रेस नेता व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इस्तीफा सौंपा था लेकिन पार्टी ने नामंजूर कर दिया था.