ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: राजनीति में इन नेताओं को चुकानी पड़ी है बड़ी कीमत, किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पिता और पति

19-Nov-2019 02:25 PM

RANCHI:  झारखंड विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दल मैदान में है. इन दलों के सुप्रीमो भले ही झारखंड की राजनीति में खास दबदबा रखते हो, लेकिन इन सभी को राजनीति के कारण बहुत कुछ खोना पड़ा है. जिसकी भरपाई संभव नहीं है. इस राजनीति के कारण किसी ने बेटा तो किसी ने अपने पिता और पति को खोया है. 

बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या

जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ रहे हैं. वह झारखंड के सीएम और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. मरांडी को अपना बेटा खोना पड़ा है. कई बार नक्सली मरांडी को धमकी भी दे चुके हैं तो कई बार घर पर हमला कर चुके है. अक्टूबर 2007 को नक्सलियों ने मरांडी के बेटे अनूप मरांडी समेत 20 लोगों की हत्या कर दी थी. यह घटना गिरिडीह-जमुई सीमा के चिलखारी गांव के पास हुई थी. नक्सली बाबूलाल को ही मारना चाहते थे, लेकिन वह देर से पहुंचे थे. इस घटना के बाद मरांडी टूट गए थे. लेकिन वक्त के साथ पुरानी बातों को छोड़ आगे बढ़ते रहे. 

विधायक विकास मुंडा के पिता की हत्या

पूर्व मंत्री रह चुके रमेश सिंह मुंडा की नक्सली कुंदन पाहन के दास्ता ने एक समारोह में जुलाई 2008 में हत्या कर दी थी. इस हमले में मुंडा के दो बॉडीगार्ड और युवक की भी मौत हुई थी. वह तमाड़ से जदयू के विधायक रह चुके थे. पिता की हत्या के बाद बेटा विकास मुंडा ने तमाड़ से चुनाव लड़ा और वह जीत गए. वर्तमान में वह आजसू से विधायक हैं और इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं. विकास के पिता की हत्या करने वाला नक्सली कुंदन पाहन भी इस बार चुनाव तमाड़ से निर्दलीय लड़ रहा है. ऐसे हर दल के कई नेता है जो इस तरह की घटनाओं से गुजरना पड़ा है.


सुमन महतो के पति सुनील महतो की हत्या

जेएमएम के पूर्व सांसद सुमन महतो के पति जेएमएम सांसद सुनील महतो की मार्च 2007 में नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. महतो घाटशिला के बाघुड़िया गांव में फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हो रहे थे. इस दौरान ही नक्सलियों ने जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की अचानक गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी. वही, बगोदर से माले विधायक महेंद्र सिंह की अपराधियों ने फरवरी 2005 में दुर्गीधवैया गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी.