ब्रेकिंग न्यूज़

इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत

झारखंड चुनाव में नीतीश के साथ चुनाव प्रचार करेंगे PK, जेडीयू ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

13-Nov-2019 01:16 PM

RANCHI : बिहार उपचुनाव में प्रचार से खुद को दूर रखने वाले जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के साथ प्रशांत किशोर भी झारखंड में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते दिखेंगे। जेडीयू ने कुल 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें नीतीश कुमार के बाद दूसरे नंबर पर प्रशांत किशोर का नाम है।


जेडीयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, लोकसभा सांसद ललन सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावे बिहार सरकार के कई मंत्री भी झारखंड चुनाव में प्रचार करते दिखेंगे। जेडीयू कोटे से बिहार में मंत्री श्याम रजक, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, नरेंद्र नारायण यादव, संतोष निराला झारखंड चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी ने झारखंड के स्थानीय नेताओं के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, लोकसभा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

प्रशांत किशोर अगर झारखंड चुनाव में प्रचार के लिए उतरते हैं तो बीजेपी के सामने पहली बार वह राजनेता के तौर पर चुनौती देते दिखेंगे।  बिहार में भले ही जेडीयू और बीजेपी एक साथ सरकार चला रहे हो लेकिन झारखंड में जेडीयू ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।