ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव में दिखा नक्सलियों का खौफ, प्रभावित इलाके के बूथों पर नहीं पहुंचे वोटर

07-Dec-2019 04:11 PM

RANCHI : झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में कई इलाकों में मतदाताओं के अंदर नक्सलियों का खौफ साफ तौर पर दिखा। चाईबासा के जोजोहातू-अंजदबेड़ा गांव में जहां बूथ नंबर 84 पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं खरसांवा विधानसभा क्षेत्र के कुचाई प्रखंड के रोलाहातू पंचायत के पांच बूथों पर भी दोपहर तक कोई वोटिंग नहीं हुई।

चाईबासा के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के जोजोहातू-अंजदबेडा गांव में माओवादियों ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने के लिए एक बस को आग के हवाले कर दिया।  नक्सलियों ने गांववालों को उतारकर बस को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई । कड़ी सुरक्षा के बावजूद लोग वोट देने नहीं पहुंचे। जोजोहातू गांव के बूथ नंबर 84 और 85 पर भी मतदाताओं की संख्या नगण्य रही।

उधर, खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले नक्सल प्रभावित कुचाई प्रखंड के रोलाहातू पंचायत में पांच बूथों पर दोपहर एक बजे तक कोई वोटिंग नहीं हुई थी। एक बूथ में मात्र तीन प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गोमियाडीह पंचायत के 3 बूथों में मात्र 2 प्रतिशत मतदान हुआ। पहाड़ी पर गांव स्थित होने के कारण इन बूथों को प्रशासन द्वारा रीलोकेट किया गया था बावजूद इसके लिए लोग मतदान के लिए नहीं पहुंचे।

बता दें कि दूसरे चरण की 20 सीटों में 18 नक्सल प्रभावित सीटें हैं। जहां दिन के तीन बजे तक ही वोटिंग निर्धारित की गयी थी। नक्सल प्रभावित इलाका होने के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। लेकिन नक्सलियों की खौफ लोगों में साफ देखी गई, गांववाले मतदान से दूर रहे।