ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, CM रघुवर दास की किस्मत EVM में होगी कैद

07-Dec-2019 07:18 AM

JAMSHEDPUR: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.  

सभी 20 सीटों में से जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को छोड़कर अन्य 18 सीटों पर शाम 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 

इसी चरण में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी किस्मत का फैसला होगा. सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनके ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे सरयू राय चुनौती दे रहे हैं. दूसरे चरण के चुनाव में 43,33,930 मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण  में  260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें कुल 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं

इन सीटों पर हो रहे हैं मतदान-

1. बहरागोड़ा, 2.मनोहरपुर 3.चक्रधरपुर 4.तमाड़, 5.मांडर, 6.तोरपा, 7.कोलेबिरा, 8.सिसई, 9.सिमडेगा, 10.जगन्नाथपुर,11.घाटशिला, 12.पोटका, 13.जुगसलाई, 14.जमशेदपुर पूर्वी, 15.जमशेदपुर पश्चिमी 16.सरायकेला 17.खरसावां 18.चाईबासा 19.मझगांव 20. खूंटी