ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / वर्षा ज्वेलर्स लूट कांड : घटना का CCTV फुटेज मिला, पुलिस ने 3...

वर्षा ज्वेलर्स लूट कांड : घटना का CCTV फुटेज मिला, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

21-Feb-2020 07:15 AM

PATNA : बुधवार की शाम शास्त्रीनगर थाना इलाके के खाजपुरा स्थित अशोकपुरी में वर्षा ज्वेलर्स को लूटे जाने के मामले में पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान लगातार की जा रही है. वर्षा ज्वेलर्स के मालिक के मुताबिक उसकी दुकान से तकरीबन 20 लाख की ज्वेलरी तीन अपराधियों ने लूटी थी। पूरी वारदात पास के ही एक लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह बात साफ हो गई है कि वर्षा ज्वेलर्स को लूटने आए अपराधी बिना नंबर वाली बाइक पर सवार थे। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस घटना को अंजाम देने में फुलवारीशरीफ या इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय स्थानीय लुटेरों का हाथ है।


गुरुवार को पुलिस एक बार फिर से वर्षा ज्वेलर्स के मालिक के पास पहुंची और उनसे पूछताछ की। हालांकि लूट के बाद से वर्षा ज्वेलर्स का शटर नहीं खुला है। दुकान मालिक लगातार पुलिस के बता रहे हैं कि अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लूट घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने हवाई चप्पल पहन रखे थे।