शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
30-Dec-2022 01:31 PM
PATNA: छपरा शराबकांड के बाद अब बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट को लेकर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार द्वारा प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर खरीदने के फैसले के बाद बीजेपी लगातार सरकार को घेरने में लगी है। अब इस विवाद के बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की भी एंट्री हो गई है। पप्पू यादव ने ट्वीट के जरिए सुशील मोदी पर हमला बोला है। पप्पू यादव ने सुशील मोदी से पूछा है कि बीजेपी शासित राज्यों में भी हेलीकॉप्टर की खरीद हुई है लेकिन उन्हें बिहार के नाम पर ही पेट दर्द क्यों हो रहा है।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘छोटे मोदी जी 8500 करोड़ का दो-दो विमान बड़े मोदी जी के लिए ख़रीदा गया है। हिमाचल में BJP के CM ने तो 6 हेलीकॉप्टर अपने लिए खरीदा! हर राज्य में BJP सरकार ने 200 से 300 करोड़ विमान-हेलीकॉप्टर की ख़रीद पर खर्च किया है! सिर्फ़ बिहार के नाम पर पेट में दर्द क्यों होता है सुशील मोदी जी’।
दरअसल, बिहार सरकार जल्द ही खुद का प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगते ही बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल बीजेपी सरकार के इस फैसले को लेकर विरोध जता रही है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के शासनकाल में कोई विमान और हेलीकॉप्टर नहीं खरीदा, तब क्या वे अपने उत्तराधिकारी के लिए हेलीकॉप्ट और जेट की खरीद करवाना चाहते हैं। सुशील मोदी के इस बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी आपत्ति जताई और अब पप्पू यादव ने भी सुशील मोदी पर हमला बोला है।