ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / JEHANABAD NEWS: DM कार्यालय में ADM और BJP नेता के बीच बकझक, सरकारी...

JEHANABAD NEWS: DM कार्यालय में ADM और BJP नेता के बीच बकझक, सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर FIR दर्ज

13-Dec-2024 03:33 PM

By AJIT

JEHANABAD: जहानाबाद समाहरणालय में एडीएम विनय कुमार ने भाजपा नेता राकेश कुमार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। साथ ही साथ मोबाइल से फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है। वही बीजेपी नेता का आरोप है कि पिछले पांच माह से एडीएम जांच मामले को दबाए बैठे हैं। 


जहानाबाद समाहरणालय में एडीएम विनय कुमार और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। यह नोक झोंक और वाद विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बचाव करने जहानाबाद डीडीसी धनंजय कुमार को कार्यालय आना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव निवासी राकेश कुमार के रैयती जमीन में नाली बना देने के मामले को लेकर एडीएम विनय कुमार के यहां फाइल लंबित था उसी को लेकर राकेश कुमार एवं एडीएम बिनय कुमार के बीच बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गाली गलौज तक होने लगा।


राकेश कुमार का कहना है कि उनके गांव में रैयती जमीन पर नाली का निर्माण कर सात लाख रुपए की निकासी कर ली गई है इस मामले को लेकर उन्होंने पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी लेकिन पिछले पांच माह से एडीएम जांच मामले को दबाए बैठे हैं। इसी मामले में भाजपा नेता उनके पास पहुंचे जिस पर वह आग बबूला हो गए और मुझे गोली मारने की धमकी दी वही एडीएम विनय कुमार का कहना है कि खुद को बीजेपी का सीनियर लीडर बताने वाला राकेश कुमार मेरे चेंबर में आकर मेरे साथ अपशब्द एवं दुर्व्यवहार करने लगा। 


उनके द्वारा समझाने के बावजूद भी वह समझने को तैयार नहीं था और इसके द्वारा लगातार हमें फोन कर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भी दी जाती थी यह बात करते-करते मेरे कार्यालय में काफी उग्र हो गया तब जाकर सुरक्षा कर्मी एवं डीडीसी कार्यालय में पहुंचकर मामले को किसी तरह से शांत करवाया इस मामले को लेकर नगर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।