RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-Dec-2020 11:52 AM
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में जबरिया विवाह का एक मामला सामने आया है. जहां नाबालिग लड़के का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया और सिर्फ 10 मिनट में उसकी शादी करा दी गई. जिसके बाद पीड़ित छात्र ने थाने में मामला दर्ज कराया है.
मामला जहानाबाद के नगर थाना इलाके के बस स्टैंड की है. बताया जाता है कि जहानाबाद के आदर्श कॉलोनी का रहने वाला रविरंजन 11 दिसंबर की शाम भाभी सुनैना देवी और उनकी बहन मंजू देवी के बुलावे पर काको थाना इलाके के देवरत गांव जाने के लिए निकला था. लड़के ने बताया कि भाभी ने फोन कर बुलाया था, इसी दौरान बीच रास्ते में बस स्टैंड के पास पहले से घात लगाये पांच लोगों ने लाल रंग के चार पहिया गाड़ी में जबरन बिठा ली और मोबाइल छीन लिया.
उसके बाद रविरंजन को गाड़ी में बिठाकर मदारपुर ले गए और जबर्दस्ती शादी करा दी. नाबालिग लड़का रोता रहा- चिल्लाता रहा पर उसका किसी ने एक न सुनी. आनन-फानन में सभी ने लड़के की शादी करा दी. रविरंजन ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को लड़की वालों ने उसका मोबाइल वापस किया तो उसने परिजनों को उसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे छुड़ाकर घर ले गए. उसने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग है और उसकी शादी जबरन कराई गई है.