RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
23-Feb-2020 09:17 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है. जिसके कारण यातायात पर असर पड़ रहा है. पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया है. बंद समर्थकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया है. भीम आर्मी, राजद और माले के कार्यकर्ता इस बंद का समर्थन कर रहे हैं.
जहानाबाद में भारत बंद के दौरान सड़क को भी बंद किया गया है. रोड को बंद कर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं. एनएच 83 और एनएच 110 को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटना-गया सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. CAA, NRC और NPR के खिलाफ समार्थक प्रदर्शन कर रहे थे. जिनको हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. कई शहरों में ट्रेनों को रोका गया है. आरा, पटना और बेगूसराय समेत कई जगहों पर बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों का कहना है कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए बंद बुलाया गया है. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.
प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर आरा के आलावा पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बेगूसराय समेत बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है. समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.