ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

जहानाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ा हादसा, पोखर में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत

08-Nov-2022 11:23 AM

By AJIT

JEHANABAD: जहानाबाद कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर गंगा घाटों पर एक तरफ भारी भीड़ देखी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के जिलों से हादसे की खबरें भी आने लगी है। जहानाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पोखर में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के धराउत गांव स्थित चंदोखर पोखर की है। 



मंगलवार की सुबह दोनों चचेरी बहन ने पूर्णिमा पर स्नान के लिए गई थी, लेकिन यह दुर्घटना हो गई। धरावठ गांव निवासी रविशंकर प्रसाद की 15 साल की बेटी पलवी कुमारी और देवेंद्र प्रसाद की 16 साल की बेटी सरिता कुमारी दोनों तालाब में डूबने लगी। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बचाया नहीं जा सका। 




दोनों लड़कियां दसवीं क्लास की छात्रा थी अपनी मां के साथ दोनों गांव के पास स्थित चंदू खर पोखर में नहाने गई थी, जहां गहराई में जाने की वजह से दोनों डूब गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।