ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पंचायत चुनाव के पहले सियासत गरम, विपक्षी विधायकों ने इस जिले के DM को हटाने की मांग की

21-Feb-2021 04:23 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. पंचायत चुनाव को लेकर बिहार राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. महागठबंधन के विधायकों ने जहानाबाद के डीएम पर बड़ा आरोप लगाया है. महागठबंधन के विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार के रहते निष्पक्ष तरीके से पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सकता. 


जहानाबाद और घोषी के विधायक ने रविवार को सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जहानाबाद डीएम नवीन कुमार ने घोषी प्रखंड के बाजितपुर गांव में पिछले 17 फ़रवरी को जदयू पार्टी की ओर से आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में कंबल वितरित किया गया था, जिसमें जदयू के पूर्व विधायक अभिराम शर्मा के साथ-साथ जदयू सासंद भी शामिल हुए थे.


विधायकों ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामबली यादव और यहां के मुखिया को भी आमंत्रित नहीं किया गया था. इस बात से नाराज महागठबंधन के विधायकों ने कहा कि जहानाबाद के डीएम जेडीयू कार्यकर्ता के जैसा काम कर रहे हैं. इनके रहते जिला में निष्पक्ष रूप से पंचायत का चुनाव संपन्न नहीं कराया जा सकता है. 


दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठे थे. जिसको लेकर राजद के उमीदवार सुरेन्द्र यादव के ने  हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. विधायकों ने कहा कि वे डीएम की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और बजट सत्र के दौरान सदन में भी यह मामला उठाएंगे.