ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / जीत के एक दिन बाद नीतीश ने दी ममता को बधाई, BJP की...

जीत के एक दिन बाद नीतीश ने दी ममता को बधाई, BJP की नाराजगी का भी दिखा डर

03-May-2021 02:36 PM

PATNA : बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाने वाली ममता बनर्जी को आखिरकार नीतीश कुमार ने उनकी जीत पर बधाई दी है. नीतीश कुमार ने 1 दिन बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जीत पर बधाई दी है. नीतीश कुमार ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है. नीतीश कुमार का यह बधाई संदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसमें उन्होंने ममता बनर्जी का जिक्र नहीं किया है. ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल में जीत पर तृणमूल को बधाई दी है.


सियासी जानकार मान रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बेहद सोच समझकर ममता का नाम लिए बगैर जीत की बधाई तृणमूल कांग्रेस को दी है. दरअसल पश्चिम बंगाल में ममता और बीजेपी आमने-सामने थे. बीजेपी के लिए बंगाल की लड़ाई ना का सवाल बनी हुई थी बीजेपी पश्चिम बंगाल में ना केवल सत्ता से दूर रह गई. बल्कि बड़े नेताओं के तमाम दावे फेल हो गए. ऐसे में नीतीश कुमार सीधे ममता बनर्जी को बधाई देने से परहेज करते नजर आए हैं.


सीएम नीतीश ने जीत के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस को जीत की बधाई दी है. हालांकि नीतीश कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री को जीत पर बधाई दी है. वहीं तमिलनाडु में विजय हासिल करने वाले डीएमके नेता एम के स्टालिन को भी उनका नाम लेते हुए ट्वीट किया है. जबकि ममता बनर्जी के मामले में नीतीश ने ऐसा नहीं किया. असम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी को भी बधाई दी है. नीतीश ने असम में जीत पर वहां के मुख्यमंत्री को सीधे बधाई नहीं दी है.