Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
13-Nov-2024 12:23 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के सिवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में परीक्षा के पहले दिन लगभग 100 छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिला। इन्हें एंट्री नहीं मिलने कि वजह काफी अजीब है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसको लेकर काफी हंगामा भी किया गया और उसके बाद इस मामले में पुलिस को भी बुलाया गया।
दरअसल, एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में सभी छात्र जींस पहनकर स्कूल पहुंचे थे साथ ही इनकी उपास्थित भी 75 प्रतिशत से कम थी। परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलने के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने पुलिस बुला ली। यहां सेंटअप परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति, बिना स्कूल ड्रेस एवं मोबाइल फोन के साथ आए छात्र-छात्राओं को प्रवेश से रोक दिया गया। इससे छात्र भड़क गए और हंगामा करने लगे। विद्यार्थी शांत नहीं हुए तो विद्यालय के हेडमास्टर लालबाबू कुमार ने पुलिस बुला ली।
वहीं, हेडमास्टर के बुलाने के बाद एसआइ सत्यनारायण मंडल पुलिस फोर्स के साथ विद्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों का पक्ष जाना। इसके बाद आक्रोशित विद्यार्थियों को शांत कराया। परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 100 के करीब थी। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरे नहीं हैं, इस कारण सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय में एक साथ उपस्थित होना संभव नहीं है। इसी कारण उनकी उपस्थिति कम है। ड्रेस कोड के बारे में पहले से नहीं बताया गया था।
उधर, वहीं इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया गया है, जिनकी उपस्थिति विद्यालय में 75 प्रतिशत से कम है। इसके अलावा जो छात्र स्कूल ड्रेस के बदले जींस पहनकर और मोबाइल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान लाना तथा जींस पहनकर आना प्रतिबंधित है।