ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / संगठन चुनाव के बाद अक्टूबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन, आरसीपी सिंह ने...

संगठन चुनाव के बाद अक्टूबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन, आरसीपी सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षकों-प्रभारियों को निष्पक्षता बनाए रखने को कहा

18-Aug-2019 08:43 PM

By 7

PATNA : जेडीयू ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने सभी जिलों के चुनाव पर्यवेक्षकों एवं चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रभारी डाॅ0 नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने ऐलान किया कि संगठन चुनाव खत्म होने के बाद अक्टूबर महीने से जेडीयू का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शुरू होगा। जेडीयू नए सिरे से संगठन को मजबूत करने के बाद राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि संगठन का बहुत विस्तार हो चुका है और विस्तार की यह प्रक्रिया सत्त चलते रहने वाली है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के संगठन में नीचे तक पारदर्शिता आए। संगठन चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया में पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई कार्य न हो। आपकी एकमात्र निष्ठा निष्पक्ष चुनाव के लिए होनी चाहिए। संगठन में महिलाओं के साथ-साथ अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अतिपिछड़ा समाज को भी समुचित प्रतिनिधित्व मिले इसका प्रयास होगा।