खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jun-2023 08:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर विधायकों को बुलावा दे दिया गया है। सीएम इन विधायकों से पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव और सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसके साथ उनके इलाकों में जनता के क्या विचार हैं उसके बारे में भी सवाल - जवाब करेंगे।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी विधायकों से मिलकर उनके विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार बारी-बारी से सभी विधायकों को बुला रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने शालिनी मिश्रा और अजय चौधरी से मुलाकात की है। इसके बाद आज वह डॉक्टर संजीव कुमार समेत कई नेताओं से मिलेंगे।
बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधायकों से मुलाकात सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान सीएम के तरफ से विकास कार्यों तथा लोगों की प्रतिक्रियाओं से जुड़ा फीडबैक भी लिया जाएगा। जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम का यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। सीएम नीतीश सभी विधायकों से अलग-अलग मिलकर बात कर करेंगे। सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मिलकर मौजूदा सरकार का फीडबैक ले रहे हैं। विधायकों के क्षेत्र में क्या माहौल है, जनता का क्या मूड है और विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं या नहीं, इन सभी बातों को खंगाला जा रहा है।
इधर, विधायकों के लिए भी सीएम के साथ सीटिंग के अवसर की तरह है, जिसमें वे क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और संभावित कार्यों पर भी उनसे चर्चा कर पा रहे हैं। इसके निपटरा को लेकर सीएम के तरफ से जो निर्देश दिए जाएंगे वह भी काफी असरदार होने की संभावना है। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पार्टी विधायकों को मानसून सत्र शुरू होने के पहले अपने तरफ से मजबूत होने का टास्क दे रहे हैं।