ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / जेडीयू विधायकों और नेताओं को BJP का खुला ऑफर: जंगलराज की वापसी से...

जेडीयू विधायकों और नेताओं को BJP का खुला ऑफर: जंगलराज की वापसी से डर रहे हैं तो हमारी पार्टी में आइये, स्वागत है

17-Feb-2023 09:34 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: नीतीश कुमार के राजद से गठबंधन के बाद जेडीयू में घमासान मचा है. पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अब हर रोज कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव का सीएम बनना जेडीयू के कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं है. इस बीच बीजेपी ने बड़ा ऑफर दे दिया है. भाजपा ने कहा है कि अगर जेडीयू का किसी नेता को लग रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो रही है तो बीजेपी में आयें, उनका स्वागत है. 


बिहार में अब होंगी ज्यादा मुश्किलें

बीजेपी की ओर से ये ऑफर आज विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की असली मुश्किलें अब शुरू होने वाली हैं. अब तक तो तेजस्वी यादव ने ही नाक में दम कर रखा था अब लालू यादव वापस लौट आये हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की वापसी के बाद बिहार में सत्ता का संघर्ष और तेज होगा. ऐसे में जेडीयू को कोई नेता लालू यादव के खिलाफ संघर्ष करना चाहता है तो वह बीजेपी में आये, भाजपा के दरवाजे खुले हुए हैं.


प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज पत्रकारों से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव सिंगापुर से सुपर पावर ले कर लौटे हैं. उनका पावर नीतीश कुमार पर ही निकलेगा. ऐसे में आने वाले दिन नीतीश कुमार औऱ उनकी पार्टी के लिए काफी मुश्किल होगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन सरकार पहले ही नौकरी देने के अपने वादे से मुकर गयी है. सूबे में 6 हजार 776 इंजीनियरों की बहाली रद्द कर दी गयी है. कर्मचारी चयन आयोग से 13 हजार लोगों की बहाली होनी थी लेकिन इसमें भी 12 हजार को नौकरी नहीं दी गयी. सरकार नये पद सृजित करने के बजाय पुराने पदों को खत्म कर रही है.