ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / जेडीयू विधायक को लोगों ने फिर खदेड़ा, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मोहल्ले...

जेडीयू विधायक को लोगों ने फिर खदेड़ा, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मोहल्ले से भगाया

12-Oct-2020 09:42 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA :  सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को लगातार लोगों की नाराजगी झीनी पड़ रही है. दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सेे जदयू विघायक शशि भूषण हजारी की हालत ये हो गयी है चुनाव प्रचार में निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया है. चुनाव प्रचार करने निकले जदयू विघायक शशि भूषण हजारी को स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मोहल्ले से भगा दिया.


दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सेे जदयू विघायक शशि भूषण हजारी जिस गली-मोहल्ले में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में जाते हैं, ग्रामीण उनका विरोध करने लगते हैं. उनकी कार्यशैली से नाराज लोग मुर्दाबाद के बारे लगाने लगते हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 साल का हिसाब मांगा जा रहा है.  आपको बता दें कि जदयू ने एक बार फिर से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से शशि भूषण हजारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. 


जेडीयू की ओर से सिंबल दिए जाने के बाद शशि भूषण हजारी अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में उनकी काफी फजीहत भी हो रही है. घटना कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के पकाही गांव से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग उनके मोहल्ले से खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.