ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / JDU से पहले कांग्रेस में हो सकता है खेला! कुशवाहा का बड़ा दावा-...

JDU से पहले कांग्रेस में हो सकता है खेला! कुशवाहा का बड़ा दावा- दोनों दलों के नेता NDA के संपर्क में.. सही समय पर बदलेंगे पाला

03-Jul-2023 03:17 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA:  शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुई टूट के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने जेडीयू के बाद अब कांग्रेस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जेडीयू के साथ साथ कांग्रेस के लोग NDA में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। दोनों दलों के नेता NDA नेताओं के संपर्क में हैं और सही समय आने पर पाला बदल लेंगे। उन्होंने कहा नेतृत्व के खिलाफ बिहार कांग्रेस के नेताओं में भी भारी नाराजगी है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू और कांग्रेस की दोनों की हालत एक जैसी ही है। कांग्रेस के लोग तो तैयार बैठे हुए हैं जबकि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार का चेहरा भी देख रहे हैं, कि इतने दिनों तक साथ रहे लेकिन कांग्रेस की बात करें तो उसमें ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस के विधायक NDA के साथ जाने के लिए तैयार बैठे हुए हैं। किस दिन क्या हो जाए यह कहा नहीं जा सकता है। संभव यह भी हो सकता है कि जेडीयू से पहले कहीं कांग्रेस में ही न खेला हो जाए। बिहार में जो सियासी हालात बने हुए हैं उसमें इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


बता दें कि राष्ट्रीय लोग जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार इस बात को कह रहे हैं कि जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है और नीतीश के फैसलों से नाराज जेडीयू के कई विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में है। उधर लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी दावा किया है कि जेडीयू के नेता उनके संपर्क में हैं और किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं। अब उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा कर दिया है और कहा है कि कांग्रेस के विधायक एनडीए में जाने के लिए तैयार बैठे हैं और जेडीयू में टूट से पहले कहीं वे ही न पाला बदल लें।