ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, महिला ने...

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

11-Jun-2023 01:04 PM

By First Bihar

HAJIPUR: जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के खिलाफ एक महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए हाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिटू ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सासंद पर झूठा केस दर्ज कराकर फंसाने का भी आरोप लगाया है।


दरअसल, जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को पिछले दिनों एक महिला के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। जेडीयू सांसद ने आरोप लगाया था कि महिला उनका फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके एवज में दो करोड़ रुपए मांग रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और महिला को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की थी।


इसके बाद उस महिला ने हाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में जेडीयू सांसद के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जेडीयू सांसस सुनील कुमार पिंटू ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो एडिट कर दो करोड़ रुपए मांगने का जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। महिला का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।