Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Feb-2020 02:01 PM
DELHI: भारत सरकार मिनी रत्नों में से एक बीएसएनएल पर सरकार की सहयोगी पार्टी के ही एक सांसद ने तंज कसा है। केन्द्र में सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बीएसएनएल की कार्यशैली को लेकर सरकार को कोसा है। भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल) को परिभाषित करते हुए सांसद महोदय ने कह दिया कि बीएसएनएल का मतलब ही है 'भाई साहब नहीं लगेगा।'
राज्यसभा में बीएसएनएल की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का भरोसा इस पर उठता जा रहा है। फोन लगाने पर लगता ही नहीं है। उन्होनें कहा कि बीएसएनएल को 'भाई साहब नहीं लगेगा' के तौर पर लोग जानने लगे हैं। वहीं उन्होनें सरकरा से सवाल पूछा कि क्या सरकार अब भी इसकी स्थिति बदलने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी और सरकार की मिनी रत्न कंपनी में शामिल बीएसएनएल के बारे में अधिकतर लोग यही कहते हैं कि BSNL का मतलब है, 'भाई साहब नहीं लगेगा'। अपनी इस इमेज को बदलने के लिए बीएसएनएल ने पिछले कई सालों में नेटवर्क का विस्तार और नई तकनीक पर काफी काम किया है।लेकिन बीएसएनएल अभी भी लोगों का भरोसा जीत पाने में खरा नहीं उतर रहा।