Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
05-May-2021 02:00 PM
PATNA: बढ़ते कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी किस बिल में छिपकर ट्वीट कर रहे हैं। इसकी जानकारी सार्वजनिक करें। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि इस वक्त संकट के घड़ी में तेजस्वी कहां हैं?
JDU सांसद ललन सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में जब भी कोई संकट आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। अब बिहार की जनता तेजस्वी यादव को खोज रही है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन की तमाम परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सिर्फ आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता है। तेजस्वी खुद इस बात की जानकारी दे की इस आपदा के समय आप कहां हैं?
गौरतलब है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की बिहार सरकार की घोषणा पर तंज कसा था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था कि पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की व्यवस्था को लेकर जो टिप्पणी की है, उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। आखिर जंगलराज की दुहाई देने वाले अब कहां हैं। तेजस्वी ने कहा कि 15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन करने की मांग कर रहा था, तो नहीं किया गया। अब जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब सरकार ने लॉकडाउन लगाया है।