ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी,...

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, फोटो और वीडियो वायरल करने की दी जा रही धमकी

02-Jun-2023 08:00 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को बड़ी धमकी दी गई है। इनसे फ़ोन कर  2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसके लिए इन्हें 10 दिनों तक तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान किया गया। जेडीयू सांसद को डिमांड की गई राशि नहीं दिए जाने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद को एक महिला ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है। सांसद ने इस संबंध में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि उन्हें तीन अलग-अलग नंबरों से इस तरह की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वालों ने सांसद से कहा कि, अगर तुम  रुपये नहीं देंगे तो वीडियो और फोटो को इंटरनेट और परिवार वालों के बीच वायरल कर दिया जाएगा। एक युवती के अलावा कई लोग कॉल कर रहे हैं। ये फोटो और वीडियो एडिट किए गए हैं। इन्हें सबसे पहले मोबाइल नंबर 8709315423 से किया गया। कॉलर ने अपना नाम पूजा कुमारी बताया। इसके बाद दूसरे नंबर +9779821146528 से कॉल आया। फिर तीसरे नंबर 7856005589 से कॉल आया। सांसद ने आशंका जताई है कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस से उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


बताया जा रहा है कि, सांसद सुनील कुमार पिंटू के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीर लेकर उसे एडिट कर दिया गया। पटना पुलिस ईओयू के साइबर सेल की मदद ले रही है। साइबर अपराधी फर्जी नंबरों का इस्तेमाल भी करते हैं। पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉलिंग भी की जाती है।


इधर, केस दर्ज होने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उन सभी नंबरों की पड़ताल की जा रही है जिससे सांसद को धमकी भरे कॉल किए गए। पुलिस ने सभी नंबरों का टावर लोकेशन निकाला है। सूत्रों की मानें तो जिन नंबरों से सांसद को धमकी दी गई, वे सभी बिहार के बाहर के हैं। प्रथम दृष्टया यह करतूत साइबर अपराधियों की लग रही है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि इसके पीछे किसका हाथ है।


आपको बताते चलें कि, जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू सीतामढ़ी से जदयू के सांसद हैं। पिछले साल इनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। जिम करती हुई एक लड़की की फोटो को इनके अकाउंट से अपलोड कर दिया गया था। साथ ही इनके प्रोफाइल से भी छेड़छाड़ किया गया था। उस वक्त भी पटना में साइबर सेल ने उस मामले की जांच सांसद के शिकायत पर की थी। उस दरम्यान इंडोनेशिया से सांसद के फेसबुक अकाउंट को हैक किए जाने की बात पुलिस की जांच में सामने आई थी।