ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

JDU का मिशन बंगाल आज से जमीन पर उतरेगा, RJD का प्लान 30 जनवरी से होगा एक्टिवेट

25-Jan-2021 07:44 AM

PATNA : पूरे देश की नजरें इस वक्त पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर सियासत गर्म दिख रही। 2 दिन पहले कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी एक साथ जब मंच पर आए तो उसने बंगाल की सियासत में उबाल ला दिया लेकिन अब हम बिहार के राजनेता भी मिशन बंगाल के लिए निकल पड़े हैं। जनता दल यूनाइटेड का मिशन बंगाल आज से एक्टिवेट हो गया है जबकि आरजेडी बंगाल के लिए 30 जनवरी से अपने प्लान को एक्टिव करेगी।


जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया था कि वह पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जेडीयू अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी गठबंधन के साथ इस पर फैसला नहीं किया जा सका है लेकिन जेडीयू ने अब पश्चिम बंगाल यूनिट के नेताओं के साथ जमीन पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी इसके लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। आज पश्चिम बंगाल जेडीयू यूनिट के साथ बैठक करेंगे। कोलकाता स्थित गांगुली स्ट्रीट के भारत सभा हॉल में इस बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि पश्चिम बंगाल में जेडीयू आखिर किस रणनीति के साथ आगे बढ़े। किन विधानसभा सीटों पर वह अपने उम्मीदवार उतार सकती है और गठबंधन के लिए उसके पास कौन-कौन से विकल्प है। 


उधर जेडीयू के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने भी पश्चिम बंगाल के लिए अपना ब्लूप्रिंट तैयार रखा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक 30 जनवरी को कोलकाता जाएंगे। वहां ना केवल आरजेडी की इकाई के साथ उनकी बैठक होगी बल्कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी उनकी मुलाकात होगी। अभिषेक बनर्जी से आरजेडी नेताओं की मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तेजस्वी यादव खुद ऐलान कर चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी। हालांकि कुछ सीटों पर आरजेडी अगर उम्मीदवार उतारती है तो इस विकल्प पर अभिषेक बनर्जी से बातचीत के बाद ही कोई फैसला होगा। तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल में रहने के बाद आरजेडी के दोनों वरिष्ठ नेता असम चले जाएंगे और गुवाहाटी में असम चुनाव को लेकर भी आरजेडी के सियासी विकल्प को तलाशेगें।