समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
11-Apr-2020 11:40 AM
PATNA : शराब पार्टी वाले वायरल वीडियो के मामले में युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव के ऊपर गाज गिर गई है। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा ने विशाल गौरव का वायरल वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। विशाल गोरव पर कार्रवाई के बारे में जानकारी युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने दी है.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांत और मूल्यों पर चलती है। बिहार में शराबबंदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लागू किया और पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ संगठन में काम करता है। उनकी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल गौरव को पद से हटा दिया है। कुशवाहा ने कहा है कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से यह अनुशंसा करेंगे की विशाल गौरव की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म की जाये.
फर्स्ट बिहार में वायरल वीडियो को लेकर विशाल गौरव से भी बात की है विशाल गौरव ने कहा है कि वह बिहार या देश के बाहर अपने निजी जीवन में क्या करते हैं पैसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि विशाल गौरव ने यह जरूर कहा है कि यह वीडियो बिहार में शराबबंदी लागू होने के पहले का है। विशाल के मुताबिक के वीडियो उनके काठमांडू ट्रिप का है। फर्स्ट बिहार को उन्होंने काठमांडू के होटल की बुकिंग स्लिप देने का भी भरोसा दिया लेकिन वह तत्काल इसे साझा नहीं कर पाए। विशाल गौरव ने कहा है कि उनके खिलाफ पार्टी के ही कुछ नेता साजिश रच रहे हैं। वह विधानसभा का अगला चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। विशाल ने खुद भी आरोपमुक्त होने तक अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है.