BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
12-Jun-2020 04:59 PM
PATNA : जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर लालू यादव पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि आरजेडी सुप्रीमो से जेल मैन्युअल का उल्लंघन किया है, उन पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।
जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हेमंत सोरेन जी,आप राज्य के मुख्यमंत्री है तो स्वाभाविक रूप से आपकी जिम्मेवारी है कि बिहार-झारखण्ड जेल मैन्युअल के उल्लंघन पर बिहार-झारखण्ड कारा अधिनियम धारा के तहत लालू प्रसाद जी पर मुकदमा दर्ज कर सक्षम करवाई किया जाए।
आदरणीय @HemantSorenJMM जी,आप राज्य के मुख्यमंत्री है तो स्वाभाविक रूप से आपकी जिम्मेवारी है कि बिहार-झारखण्ड जेल मैन्युअल के उल्लंघन पर बिहार-झारखण्ड कारा अधिनियम धारा के तहत @laluprasadrjd जी पर मुकदमा दर्ज कर सक्षम करवाई किया जाए. pic.twitter.com/WPFraojyw8
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) June 12, 2020
निखिल मंडल ने सीएम को लिखे लेटर में कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जो रांची के रिम्स में भर्ती हैं के जन्मदिन का वीडियो जारी हुआ है जो बिहार झारखंड के जेल मैन्युअल का खुला उल्लंघन है। लालू यादव सजायाफ्ता कैदी हैं जो चिकित्सकीय कारणों से रिम्स में भर्ती है, स्वभाविक है कि अस्पताल में रहने के बावजूद जेल मैन्युअल प्रभावी है।
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि लालू यादव पर आईपीसी की धारा 120(बी), 467,420,409,468,471,477-A के अलावे भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के 13(2),13(1),(C),(D)के विभिन् धाराओं में सजायाफ्ता आरोपी हैं। उन्होनें सीएम हेमंत सोरेन को याद दिलाते हुए कहा है कि आप खुद अपने राजनीतिक सहयोगी लालू प्रसाद यादव से मिलने कोर्ट के आदेश के बाद गये थे। वहीं उन्होनें लिखा है कि बिहार-झारखंड कारा अधिनियम के तहत किसी तरह की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना अपराध है।
बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 73 वां जन्मदिन मनाया था।अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव आज परिवार वालों के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और उनके सामने ही केक काटा। लालू यादव का केक काटने वाला वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया इसके बाद लगातार जेल मैनुअल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।