ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / जगदा बाबू वही बोलते हैं जो तेजस्वी का आदेश होता है, ललन सिंह...

जगदा बाबू वही बोलते हैं जो तेजस्वी का आदेश होता है, ललन सिंह ने बोला हमला, सरकार में थे तो अपने क्षेत्र का काम तक नहीं करा पाये थे

10-Jun-2020 06:35 PM

PATNA : नीतीश सरकार पर हमलावर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर जेडीयू के नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. जेडीयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने कहा कि जगदा बाबू वही बोलते हैं जो तेजस्वी यादव आदेश करते हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को अगर हिम्मत है तो अपने नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव से सवाल पूछ कर दिखायें.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में ललन सिंह बोले “जगदा बाबू 15 साल तक बिहार के सिंचाई मंत्री थे. अपने विभाग में एक काम नहीं किया. दूसरे इलाकों की बात तो छोड़ दीजिये अपने विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं करा पाये. दुर्गावती परियोजना लालू-राबड़ी के शासनकाल में और जगदानंद सिंह के सिंचाई मंत्री रहते लटकी ही रही. हद देखिये कि बिना फॉरेस्ट की अनुमति लिये काम कराने का आदेश दे दिया था. जगदानंद सिंह को कोर्ट से बेल लेना पडा.”


ललन सिंह ने कहा कि जगदानंद सिंह ने सिंचाई मंत्री रहते पूरे बिहार की सिंचाई परियोजनाओं को तहस नहस कर दिया. उनके क्षेत्र की परियोजना दुर्गावती परियोजना को भी नीतीश कुमार ने पूरा कराया. ऐसे लोग आज सरकार चलाने का ज्ञान दे रहे हैं.


ललन सिंह ने कहा कि जगदानंद सिंह को अगर हिम्मत है तो अपने नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव से सवाल पूछे. लालू यादव से पूछें कि होटवार जेल की सजा क्यों काट रहे हैं. क्या स्वतंत्रता की लडाई लड़ी थी. गरीबों का चारा और गरीबों का पैसा खाया. रेलवे में नौकरी देने के लिए गरीबों से जमीन लिखवायी. चुनाव में टिकट देने के लिए जमीन लिखवाया.