BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
28-Mar-2023 09:14 PM
By First Bihar
SARAN: सारण के मांझी विधायक सत्येंद्र यादव सहित 7 लोगों को जेडीयू नेता की हत्या के मामले में बाइज्जत बरी किया गया। एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पांडेय की अदालत ने यह फैसला सुनाया। दरअसल यह मामला 16 साल पुराना है।
2007 में कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव निवासी जेडीयू नेता तारकेश्वर सिंह की हत्या कर दी गयी थी। उनका शव सुनसान इलाके से बरामद किया गया था। इसी मामले में सत्येंद्र यादव को आरोपी बनाया गया था। 2007 से 2023 तक यह मामला चला और आज इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।
मांझी के विधायक सत्येंद्र यादव पर यह मामला लगभग 16 साल तक चला और इस मामले में आज विधायक को बरी किया गया। वही इस मामले में छह अन्य लोगों को भी बरी किया गया है आज छपरा सिविल कोर्ट में इस बात को लेकर काफी गहमागहमी थी और शाम 4:00 बजे एडीजे 3 नलिन कुमार पांडेय ने अपना फैसला सुनाया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद विधायक के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को इस बात की आशंका थी कि अगर विधायक हत्या का आरोपी पाए गए और 2 साल से ज्यादा की सजा हुई तो उनकी विधायकी जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुई उन्हें बाइज्जत बरी किया गया। ऐसे में मांझी विधायक सत्येंद्र यादव को बड़ी राहत मिली है।