‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग
15-Oct-2022 04:04 PM
PATNA : जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी जदयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के घर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम आज गब्बू सिंह के अकाउंटेंट के घर छापेमारी कर रही है। गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के यहां हुई छापेमारी में अबतक 1.40 करोड़ रुपए कैश के साथ ही संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज आयकर विभाग की टीम के हाथ लगे हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
आयकर विभाग की टीम जेडीयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह के अकाउंटेंट से पूछताछ कर रही है। छापेमारी में गब्बू सिंह के नोयडा, गाजियाबाद, दिल्ली जैसे कई शहरों में भी संपत्तियों का पता चला है। बताया जा रहा है कि आज की छापेमारी में आयकर विभाग की टीम के साथ साथ ईडी की टीम भी शामिल है। शुक्रवार को भी गब्बू सिंह के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड किया था। इस दौरान गब्बू सिंह की कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मिली थी।
आयकर विभाग की टीम ने पटना, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा स्थित कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी की थी। गोविंदा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक गब्बू सिंह के सहयोगी मुन्ना सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं साहनी कंस्ट्रक्शन के यहां भी आईटी की टीम ने रेड किया था। आज फिर से आय़कर विभाग की टीम गब्बू सिंह के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान अबतक करीब एक करोड़ चालीस लाख कैश समेत संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे हैं।