ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / नीतीश के नालंदा में तेजस्वी की सेंधमारी, JDU नेता को तोड़ लिया

नीतीश के नालंदा में तेजस्वी की सेंधमारी, JDU नेता को तोड़ लिया

02-Jul-2020 12:32 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले पाला बदल का खेल तेज हो चुका है आरजेडी के पांच विधान पार्षदों को जेडीयू ने अपने पाले में शामिल करा लिया लेकिन अब पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके गृह जिले नालंदा में चोट दे रहे हैं तेजस्वी का ऑपरेशन सबसे पहले नालंदा जिले में शुरू हुआ है नालंदा से जुड़े जेडीयू नेताओं को वह अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं.

नालंदा से जुड़े जेडीयू के पुराने नेता अनिल महाराज आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे. अनिल महाराज नीतीश कुमार के गृह जिले के मजबूत कार्यकर्ता गिने जाते हैं. संगठन के लिए लगातार काम करते रहे और अब आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहते हैं. अनिल महाराज की नजर अस्थावा विधानसभा क्षेत्र पर है. लेकिन यहां से जेडीयू के सिटिंग विधायक जितेंद्र कुमार है. लिहाजा फिलहाल उनको एडजस्टमेंट की उम्मीद नजर नहीं आ रही. ऐसे में अनिल महाराज ने अब आरजेडी का रुख करने का फैसला किया है.

अनिल महाराज के आरजेडी में जाने के बाद संभव है कि नालंदा जिले में जेडीयू के अन्य नेता भी तेजस्वी के साथ आए तेजस्वी यादव फिलहाल जेडीयू में ऐसे नेताओं पर नजर गड़ाए बैठे हैं जो विधानसभा चुनाव में टिकट तो चाहते हैं लेकिन फिलहाल उनका एडजस्टमेंट मुश्किल है. तेजस्वी कि नजरें खासतौर पर बीजेपी और एलजेपी के दावे वाली विधानसभा सीटों पर जेडीयू के नाराज नेताओं पर हैं.