अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Dec-2020 12:29 PM
By Ranjan Kumar
PATNA : बिहार विधानसभा में अपने अपना आंकड़ा मजबूत करने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने खेल शुरू कर दिया है. बिहार में बीएसपी के एकमात्र विधायक पाला बदल सकते हैं. चैनपुर से बीएसपी के विधायक मोहम्मद जमा खान जेडीयू के पाले में जा सकते हैं. जमा खान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात करने उनके हार्डिंग रोड आवास पहुंचे.
उनके साथ कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम भी वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंचे. मुरारी गौतम चेनारी विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए हैं और दोनों एक साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे.इस मुलाकात के दौरान जेडीयू के नेता अजय आलोक भी वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर मौजूद थे. हालांकि जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बीएसपी और कांग्रेस के विधायक ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है. दोनों विधायकों ने कहा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत करने वशिष्ठ नारायण सिंह के पास आए थे.
दोनों विधायकों ने यह भी कहा है कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह क्षेत्र की जनता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के विधान पार्षद संतोष सिंह भी मौजूद रहे.बीएसपी और कांग्रेस के विधायक भले ही इसे औपचारिक मुलाकात बता रहे हो लेकिन बिहार में जोड़-तोड़ को लेकर इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.