मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Apr-2020 02:01 PM
PATNA : जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर के ये कहने पर कि नीतीश कुमार के पास लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए एक ही समाधान है कि फंसे हुए लोगों को 1 हजार रुपए दे दो। जेडीयू इस बयान पर भड़क गयी है। जेडीयू ने कभी नीतीश के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रशांत किशोर को उनकी हैसियत बतायी है।
जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है क एहसान फ़रामोश और दलाल प्रवृति के लोग कभी आभारी नहीं होते ये इनसे बेहतर कौन जानेगा ? ट्वीट को लोग पढ़े उसके लिए भी नीतीश कुमार का नाम लेना पड़े , जिसकी पहचान नीतीश जी के कारण बनी आज वही सूर्य पे थूकने का दुस्साहस करते हैं !! कलियुग में कोरोना भी देखना पड़ा ।
एहसान फ़रामोश और दलाल प्रवृति के लोग कभी आभारी नहीं होते ये इनसे बेहतर कौन जानेगा ? ट्वीट को लोग पढ़े उसके लिए भी @NitishKumar का नाम लेना पड़े , जिसकी पहचान नीतीश जी के कारण बनी आज वही सूर्य पे थूकने का दुस्साहस करते हैं !! कलियुग में corona भी देखना पड़ा । pic.twitter.com/EV7lJW5tBV
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) April 28, 2020
अजय आलोक ने जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद करारा पलटवार किया है। जेडीयू नेता प्रशांत किशोर को अहसान फरामोश और दलाल प्रवृति का बताते हुए कहा कि ये लोग अपना ट्वीट को भी हिट करने के लिए सीएम नीतीश कुमार के नाम का सहारा लेते हैं। जिसकी पहचान सीएम नीतीश कुमार के ही बदौलत बनी है वो उन्हीं पर कीचड़ उछालने की नाकाम कोशिश कर रहा है। ऐसे लोग सूर्य पर ही थूनके का दुस्साहस कर रहे हैं।
देश के कई हिस्सों में #lockdown की वजह से फंसे बिहार के हज़ारों लोगों की दशा दयनीय बनी हुई है।लेकिन lockdown की मर्यादा में बँधे @NitishKumar जी के पास सबके लिए एक ही समाधान है – फंसे हुए कुछ लोगों को ₹1000 का अनुदान!
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) April 28, 2020
अब इस उदारता के लिए हम सबको जीवनभर उनका आभारी होना ही चाहिए।
बता दें कि प्रशांत किशोर ने कहा कि लॉकडाउन में बिहार के मजदूर देश के कई राज्यों में फंसे हुए। बिहारी मजदूरों की हालात दयनीय हो गई है। लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ लॉकडाउन के मर्यादा में बंधे हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ एक हजार रुपए जुर्माना दिया जा रहा है। उनकी समस्या का सामाधान यही है। अब इस उदारता के लिए हम सबको जीवनभर उनका आभारी होना ही चाहिए।