ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

JDU ने मनाई स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि, प्रदेश कार्यालय में हुआ आयोजन

JDU ने मनाई स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि, प्रदेश कार्यालय में हुआ आयोजन

26-Jun-2022 07:01 PM

PATNA : किसान आंदोलन के प्रणेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चैधरी, मंत्री जमा खान समेत अन्य नेताओं ने पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस मौके पर पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया था और वे आजीवन किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शुरू से ही किसानों के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कृषि रोड मैप जारी किया, जिससे बिहार के किसानों की आमदनी में काफी इजाफा हुआ है।


वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती देश के पहले किसान नेता थे। किसानों की कठिनाईयों और उनके हितों की रक्षा के लिए वे बापू के बातों का भी विरोध कर देते थे। वो किसान आंदोलन के प्रणेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और विचारक थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाने के लिए प्रदेश में जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। किसानों की लागत घटेगी तो उनकी आय बढ़ेगी और इस दिशा में बिहार में काफी काम हुआ है।


 इस मौके पर प्रदेश मुख्यालय उपाध्यक्ष नवीन आर्या चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद, प्रवक्ता अरविंद निषाद, प्रदेश सचिव मनीष कुमार, प्रदेश महासचिव किरण रंजन, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रतिभा सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, लोक प्रकाश सिंह, ओमप्रकाशश सेतु समेत पार्टी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।