Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
20-May-2020 11:55 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न देने की मांग की है। जेडीयू अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोरोना काल में लिए गए फैसलों को भारत रत्न दिए जाने का आधार बता रहा है। दरअसल जेडीयू नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए तंज कसा है।
अजय आलोक ने कहा है कि 2 महीने में दिल्ली के अंदर जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। भूखे मजदूर बिलबिला रहे हैं और वहां से भागकर अपने घरों की तरफ जा रहे हैं ये सब कुछ अरविंद केजरीवाल की उपलब्धि बयां करता है।
दिल्ली के यशस्वी CM @ArvindKejriwal के 2 महीने की सफलता की कहानी दिल्ली का बढ़ता संक्रमण , भूखे मज़दूर , भागते मज़दूर ,रोज़ाना प्रेस वार्ता , हवा में 10 लाख लोगों को खाना खिलाना , और कंटेन्मेंट ज़ोन में भी संक्रमण फैलाने की छूट देना ——— इतना काम करने वाले CM को भारत रत्न मिले ।
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) May 20, 2020
जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा है कि हवा में 1000000 लोगों को खाना खिला देने वाले केजरीवाल वाकई बड़े सम्मान के हकदार हैं। कंटेनमेंट जोन में संक्रमण फैलाने की छूट देने वाले केजरीवाल को सम्मान दिया जाना चाहिए। अजय आलोक लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली से प्रवासियों को वापस लाए जाने के मुद्दे पर टिकट के पैसे वाला विवाद अभी थमा भी नहीं है कि जेडीयू ने नए सिरे से केजरीवाल पर निशाना साधा है।