तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Mar-2021 05:02 PM
SIWAN : बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि जेडीयू के नेता कह रहे हैं. JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. लिहाजा नीतीश कुमार को मजबूत करने की हर कोशिश करनी है.
जेडीयू के सम्मेलन में एलान
जेडीयू को मजबूत करने के लिए जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. मंगलवार को सिवान में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन था. मंच पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद कविता सिंह से लेकर जेडीयू के कई कद्दावर नेता मौजूद थे. चर्चा हो रही थी कि सिवान में जेडीयू को कैसे मजबूत किया जाये. इसी दौरान भाषण देने के लिए पूर्व विधायक और नीतीश कुमार के करीबी श्याम बहादुर सिंह को बुलाया गया. श्याम बहादुर सिंह ने अपने भाषण के दौरान जेडीयू के इरादे साफ कर दिये.
श्याम बहादुर सिंह ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “लोग ये जान लें कि जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. गठबंधन कब तक रहेगा औऱ कब टूट जायेगा इसका कोई ठिकाना नहीं है. हम साफ साफ बोल रहे हैं. इसलिए जेडीयू के वर्कर नीतीश कुमार और अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जायें.” श्याम बहादुर सिंह जब ये एलान कर रहे थे तो मंच पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद समेत दूसरे बड़े नेता मौजूद थे. किसी ने श्याम बहादुर की बातों का खंडन नहीं किया.
वैसे भी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के तेवर बताते रहे हैं कि उनके इरादे कुछ और हैं. हालांकि जेडीयू खुल कर कुछ बोल नहीं रही है लेकिन तैयारी ऐसी की जा रही जिससे बीजेपी से मुकाबला किया जा सके. जेडीयू के बड़े नेता भले ही खामोश रहे लेकिन दूसरे नेताओं ने ये बताना शुरू कर दिया है कि आगे क्या होने वाला है. सिवान में जेडीयू के सम्मेलन में श्याम बहादुर सिंह का बयान इसकी ही बानगी है.