ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / JDU ने अपने ही उम्मीदवार को दिवालियापन का शिकार बताया, यादवों को कुकर्मी...

JDU ने अपने ही उम्मीदवार को दिवालियापन का शिकार बताया, यादवों को कुकर्मी बताने वाली मंजू वर्मा से झाड़ा पल्ला

11-Oct-2020 08:51 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के शुरुआती दौर में जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के बयान से सियासी भूचाल मच गया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में आरोपों से घिरी रही मंजू वर्मा को पार्टी ने एक बार फिर से चेरिया बरियारपुर से उम्मीदवार बनाया है लेकिन मंजू वर्मा ने आज यादवों को लेकर जो आपत्तिजनक बयान दिया है, उसके बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई है.


जेडीयू ने अपने ही उम्मीदवार को दिवालियापन का शिकार बताया है. जेडीयू ने ना केवल मंजू वर्मा से यादवों को लेकर दिए गए बयान पर पल्ला झाड़ लिया है बल्कि इसकी निंदा भी की है. जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा है कि मंजू वर्मा का यह बयान दिवालियापन को दर्शाता है. हम इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जेडीयू के इस बयान से कोई लेना देना नहीं है.


जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने आगे कहा कि मंजू वर्मा का यह बयान उनका व्यक्तिगत बयान है और पार्टी का इससे कोई वास्ता नहीं है. यादव ने कहा है कि यादव समाज से आने वाले किसी एक व्यक्ति के दोष का ठीकरा पूरी जाति पर नहीं छोड़ा जा सकता है.