ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / नीतीश के विधायक की दबंगई, गाड़ी में टक्कर हुई तो ट्रक ड्राइवर और...

नीतीश के विधायक की दबंगई, गाड़ी में टक्कर हुई तो ट्रक ड्राइवर और खलासी को बंधक बनाकर पीटा

09-Jul-2020 04:07 PM

PATNA:  जेडीयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल की दबंगई सामने आई है. विधायक ने अपने पटना आवास पर ट्रक ड्राइवर और उसके खलासी की बेरहमी से पिटाई की है. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. 

बेलदौर से विधायक हैं पन्ना लाल सिंह पटेल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात कोडरमा से एक ट्रक गिट्टी लेकर पटना आ रहा था. इस दौरान चिरैयाटांड पुल के पास विधायक की गाड़ी तेज गति से आ रही थी. जिससे ट्रक में टक्कर हो गई. विधायक के बॉडीगार्ड और उनके समर्थकों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को ट्रक के साथ विधायक के आवास लेकर पहुंचे. इस दौरान उनकी पिटाई की गई. पिटाई के बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया. इसकी सूचना कॉल कर ड्राइवर ने मालिक को दी. मालिक ने जिस जगह पर गिट्टी जा रहा था उस कारोबारी से बात कर पुलिस को सूचना दी. 


ड्राइवर और खलासी के बंधक बनाने की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस विधायक के आवास पर पहुंची और दोनों को मुक्त कराकर थाना लेकर आई है. ट्रक अभी भी विधायक के आवास पर है. जब मामला तूल पकड़ा तो विधायक सफाई देने लगे और कहा कि टक्कर के दौरान वह गाड़ी में नहीं थे. ट्रक मालिक ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान विधायक गाड़ी में अपने बॉडीगार्ड के साथ मौजूद थे.