ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / JDU MLA ने अवैध खनन में लगाई थी कई गाड़ियां, जब्त होने पर...

JDU MLA ने अवैध खनन में लगाई थी कई गाड़ियां, जब्त होने पर थाना में देने लगे धरना, दबाव में पुलिस ने 4 को छोड़ा

05-Jan-2020 03:37 PM

By Chandan Kumar

SIWAN:  जदयू विधायक का अवैध खनन में एक जेसीबी और 6 ट्रैक्टर लगा हुआ था. सूचना मिलने के बाद खनन विभाग ने सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया. लेकिन अवैध काम में जब्त गाड़ियों को छुड़ाने के लिए जदयू के विधायक थाना में धरना पर बैठ गए और रौब दिखाने लगे.

किसी भी कीमत पर छुड़ाना चाहते थे सभी गाड़ियां को

बताया जा रहा है कि महाराजगंज के जदयू विधायक हेमनारायण शाह अपने समर्थकों के साथ शनिवार की रात 9 बजे से लेकर देर रात 3 बजे तक धरना पर बैठे रहे. जब्त गाड़ियों को छोड़ने की मांग करते रहे और उनका दवाब भी काम आ गया. 

दबाव में 4 ट्रैक्टर को पुलिस ने छोड़ा

बताया जा रहा है कि विधायक के धरना और दबाव के कारण पुलिस ने 4 ट्रैक्टर को फिलहाल विधायक को सौंप दिया है. बाकी के 2 ट्रैक्टर और एक जेसीबी अभी भी थाने में ही खड़ी है. इस दरियादिली पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. विधायक के गाड़ियों के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए महाराजगंज थाना को सभी गाड़ियों को सौंप दिया था. लेकिन पुलिस ने 4 को छोड़ दिया.  इस घटना ने तो यह साबित कर दिया है कि जदयू के विधायक ही अपने ही सुशासन की सरकार की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं. अवैध काम को जानते हुए भी पैसे के लिए अवैध खनन में गाड़ियों का इस्तेमाल करा रहे हैं.