ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

JDU में वशिष्ठ युग खत्म, आज नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

JDU में वशिष्ठ युग खत्म, आज नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

10-Jan-2021 11:15 AM

 PATNA : विधानसभा चुनाव के बाद परिवर्तन के दौर से गुजर रहे जनता दल यूनाइटेड में एक और बड़ा बदलाव आज देखने को मिलेगा. प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर लंबे अरसे से जमे वशिष्ठ नारायण सिंह आज अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. वशिष्ठ नारायण सिंह जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश करेंगे. उसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा.

 वशिष्ठ नारायण सिंह नीतीश कुमार के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सबसे लंबी पारी खेली. राज्यसभा के सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को विधानसभा चुनाव के पहले भी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया और ऐसे वक्त में जब प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम अटकलें चल रही थी तो नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह पर ही भरोसा जताया. जेडीयू और राजनीतिक गलियारे में दादा के नाम से जाने जाने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह खुद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने का फैसला कर लिया है. नीतीश कुमार ने जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी और आरसीपी सिंह को कमान सौंपी उसके बाद वशिष्ठ नारायण सिंह भी चाहते हैं कि प्रदेश स्तर में भी नेतृत्व का बदलाव हो.

वशिष्ठ नारायण सिंह आज सुबह जब जेडीयू कार्यालय के लिए अपने आवास से निकले तो उन्होंने इस बात के स्पष्ट संकेत दे दिए. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वह पार्टी के लिए पहले भी काम कर रहे थे और आगे भी काम करते रहेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनके लिए एक भावुक क्षण है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं. पार्टी के हित में काम करना ही सर्वोपरि है. तमाम कार्यकर्ता और नेता पहले भी उनके साथ जुड़कर काम करते थे और आगे भी करेंगे. उनका मानना है कि पार्टी को और बेहतर तरीके से खड़ा करने संगठन को मजबूत करने के लिए जो बदलाव हो रहा है वह बेहद जरूरी है. नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है लेकिन नीतीश कुमार अंतिम तौर पर किस चेहरे पर भरोसा जताते हैं यह बैठक में मुहर लगने के बाद ही साफ हो पाएगा.