तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jul-2021 11:58 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के नेता चाहे लाख दावे कर लें कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है. लेकिन जेडीयू के अंदर हो रहा घटनाक्रम इस बात के संकेत दे रहा है कि पार्टी में ऑल इज वेल की स्थिति नहीं है. थोड़े दिन पहले पार्टी की नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया गया था. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह को एक बार फिर से यह जिम्मेदारी दी गई थी. प्रवक्ता की लिस्ट से नीरज कुमार और अरविंद निषाद बाहर रखे गए थे. लेकिन अब प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा फैसला करते हुए मुख्य प्रवक्ता पद से संजय सिंह की छुट्टी कर दी है.
संजय सिंह पार्टी के विधान पार्षद हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. पिछले दिनों ही राज्यपाल कोटे से उनका विधान परिषद के लिए मनोनयन हुआ था. नई प्रदेश कमेटी में भी उन्हें मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था. लेकिन अब नीरज कुमार की वापसी हो गई है. अरविंद निषाद जो पहले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे उनकी भी वापसी हो गई है
नई कमेटी के गठन और चंद दिनों बाद ही उसमें हुआ यह बदलाव स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पार्टी में सिर्फ नेताओं के बीच तालमेल की कमी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी टीम बनाई थी. इस टीम में कई पुराने नेताओं की छुट्टी कर दी गई थी. आरसीपी सिंह के करीबी समझे जाने वाले नेताओं की इस नई टीम में भरमार है और अब मुख्य प्रवक्ता पद से संजय सिंह की छुट्टी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी में अलग-अलग धाराएं हो गई हैं.